भारत में Redmi K20 सिरीज़ के फ़ोन जुलाई 2019 में लॉन्च होने से पहले ही OnePlus 7 फ़ोन को मार्केटिंग में दिखा रहे अंगूठा
Redmi K20 सिरीज़ के फ़ोन भारत में जुलाई 2019 में आने वाले हैं। कुछ जानकर लोगों को संदेह था कि K20 के नाम से Xiaomi के ये फ़ोन आएंगे या Poco F2 के नाम से। लेकिन Xiaomi India के MD मनु कुमार जैन के एक Twitter ट्वीट से ये बात साफ़ हो गयी है कि नाम Redmi K20 ही होगा।



उनके इस ट्वीट से ये भी बात निकल के आयी कि भारत में OnePlus 7 को वो सीधी चुनौती देने को तैयार हैं। इस चुनौती को Redmi द्वारा नाम दिया गया है ‘Flagship Killer 2.0’.



प्यार, व्यापार, प्रचार
पुराने ज़माने के बड़े-बुज़ुर्ग शायद ठीक ही कहते थे कि प्यार, व्यापार और प्रचार में सब चलता है, सब जायज़ है।
अब आप चाहे K20 सिरीज़ के आने वाले फ़ोन को आधार बना लीजिए, या OnePlus 7 सिरीज़ के फ़ोन का उदाहरण ले लीजिये। Redmi और OnePlus — दोनों brands को प्यार करने वाले, चाहने वाले कई हैं।
दोनों brands का व्यापार मार्केट में अच्छा है, क्योंकि दोनों की sale अच्छी है। अब रही प्रचार की बात तो उसमें भी दोनों पीछे नहीं हैं। भारत में 14 मई 2019 को OnePlus 7 सीरीज़ फ़ोन के लॉन्च का OnePlus कंपनी ने अच्छा प्रचार किया। इसकी वजह से उसे अच्छा मीडिया कवरेज और ऑनलाइन पब्लिसिटी भी मिली।
अब जब जुलाई 2019 में Xiaomi अपना K20 सिरीज़ लेकर आ रहा है, तो मार्केटिंग की गर्मी तो बढ़ेगी ही। इस गर्मी में अगर Redmi ने अपने प्रतिद्वंदी OnePlus को कुछ एक्स्ट्रा जलन अपने प्रचार से दे दी, तो हर्ज ही क्या है। याद है न बड़े-बुजुर्गों ने क्या कहा है!
Redmi K20 ने खींची टांग






Redmi K20 ने भारत में आने से पहले ही स्मार्टफ़ोन मार्केट में अपनी जगह बनाने की तैयारी कर ली है। उसकी मार्केटिंग रणनीति में नंबर वन टारगेट है OnePlus 7।
इसके लिए Redmi की तरफ़ से एक सोची-समझी strategy के तहत शुरुआत हुई है K20 की बड़ी-बड़ी hoardings से। ये hoardings इधर-उधर नहीं लगाई गई हैं, बल्कि ठीक OnePlus 7 फ़ोन की hoardings के पास लगाई गई हैं। ये एक तरह से Redmi का OnePlus को अंगूठा दिखाना और टांग खींचना ही है।
पढ़िए : Redmi K20 और K20 Pro के फ़ीचर्स और अनुमानित कीमत
Marvel के कैरेक्टर को पकड़ा



Redmi ने अपने hoardings में Marvel कैरक्टर Tony Stark (हॉलीवुड हीरो Robert Downey Jr) के नाम का सांकेतिक इस्तेमाल किया है। Robert Downey Jr दुनिया भर में OnePlus 7 का promotion कर रहे हैं और Redmi ने उनके Stark कैरेक्टर नाम से OnePlus 7 की टांग खींचने की कोशिश की है।
अब आप चाहे इसे ‘प्रचार वॉर’ कहिये, या ‘मार्केटिंग मनोरंजन’, Redmi K20 ने गोला दाग दिया है OnePlus 7 पर। देखना ये है कि आने वाले दिनों में OnePlus 7 का जवाब क्या होता है इस प्रचार प्रहार का।